Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई मानस हेल्पलाइन-1933 को अब व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग नशा तस्करों की गोपनीय सूचना पुलिस तक पहुंचा सकें और नशा मुक्ति संबंधी परामर्श का लाभ भी ले सकें।
पुलिस के अनुसार पिछले छह माह में हेल्पलाइन पर केवल 20 शिकायतें ही प्राप्त हुईं, जिससे स्पष्ट है कि जागरूकता के अभाव में लोग इस सुविधा का अपेक्षित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि अब हेल्पलाइन-1933 के पोस्टर सभी थाना-चौकियों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डों, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और गली-मोहल्लों में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा नशे की लत से जूझ रहे लोगों और उनके परिजनों को विशेषज्ञों द्वारा परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।
पुलिस का मानना है कि जनसहभागिता बढ़ने से नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!