


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर 14 अगस्त को नगर में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने की, जबकि भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 9 बजे कम्बोज धर्मशाला से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए वार्ड नंबर 4 स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने अधिक से अधिक नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में नगरवासियों से यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर, हरलोक नामधारी, मंडल महामंत्री अजय बाठला, अनिल जेटली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कश्मीर कम्बोज, चंदर खेड़ा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंदर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुलबीरि चौधरी, राजबाला चौहान, सभासद रमन छाबड़ा, परमजीत सिंह, सचिन गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि मोमीन सलिम, बाबा राजकुमार गुम्बर, अशोक छाबड़ा, सचिन बत्रा, रोबिन फुटेला, निर्मल नरंग, अरविंद पाल, राहुल भाटिया, संदीप कम्बोज, स्वीटी चावला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से नगरवासियों से अपील की गई कि वे 14 अगस्त को सुबह 9 बजे कम्बोज धर्मशाला पहुंचकर तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
