Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इन्दिरा चौक से डीडी चौक, डीडी चौक से अटरिया मोड़, काशीपुर बाईपास, किच्छा बाईपास और बस स्टेशन के पास सड़कों के चौड़ीकरण से सबंधित अधिकारियों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की।

Advertisement
Advertisement

डीएम ने निर्देश दिए कि सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमणों को चिह्नित करते हुए तुरन्त नोटिस दिए जाएं। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अमल में लाई जाए। डीएम ने कहा कि दो सप्ताह के भीतर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर आयुक्त, लोनिवि, एआरएम रोडवेज व पीडी एनएचएआई को संयुक्त रूप से सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। एआरएम रोडवेज ने बताया कि बस अड्डे के पास किच्छा बाईपास पर नाले के ऊपर अतिक्रमण कर 11 लोगों ने दुकानें बना दी हैं। डीएम ने तुरन्त अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कल्याणी नदी में भी अतिक्रमण से नदी का वास्तविक प्रवाह बाधित हो रहा है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम एससी त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोनिवि ओपी सिंह, सिंचाई भरत सिंह डांगी, पीडी एनएचएआई विकास मित्तल, एआरएम रोडवेज केएस राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

You missed