CNG
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखण्ड)

नई दिल्ली (संवाद-सूत्र)। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में सीएनजी (ब्छळ) की कीमतों में गुरुवार को इजाफा हो गया है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में सीएनजी के रेट में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
हालांकि, रेवाड़ी में कीमत एक रुपये कम हो गई है। दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 81.20 रुपये, ग्रेटर नोएडा में 80.20 और गाजियाबाद एवं हापुड़ में 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। रेवाड़ी में पहले रेट 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो कि अब 81.20 रुपये हो गया है। अन्य इलाकों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईजीएल की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर यह बताया गया कि बढ़ी हुई कीमतें 23 नवंबर की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

Advertisement
Advertisement