Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

छह साल से संघर्ष कर रहे किशोर कुमार हालदर ने कहा—मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल

Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917 322 413)

1051733_cropped.webp

 

तहसीलदार लीना चंद्र धामी व नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट पहुंचे धरना स्थल

चार सूत्रीय मांगों के जल्द समाधान का दिया आश्वासन, 27वें दिन धरना हुआ स्थगित

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर । छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण, गदरपुर-मटकोटा मार्ग को फोरलेन बनाने तथा छतरपुर रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए पुनः खोलने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 27 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।

क्षेत्रवासियों की निगाहें अब प्रशासन के आश्वासन पर टिकी हैं।

धरना प्रदर्शन के 27वें दिन तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा कानूनगो धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों की चार सूत्रीय मांगों को सुनते हुए जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस युवा नेता किशोर कुमार हालदर पिछले छह वर्षों से इन मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छह वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर 20 दिनों तक धरना दिया गया था, जिसके बाद रेलवे फ्लाईओवर को मंजूरी मिली थी। लेकिन मंजूरी मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इसी को लेकर उन्होंने 22 अक्टूबर से दोबारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया, जो 17 नवंबर तक लगातार 27 दिनों तक जारी रहा।

किशोर कुमार हालदर ने कहा कि आंदोलन को क्षेत्रवासियों का लगातार समर्थन मिल रहा था और यह आंदोलन धीरे-धीरे जन आंदोलन का रूप ले रहा था। प्रशासन को भी इसकी गंभीरता का अंदाजा हो गया था। मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि फिलहाल धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं। यदि चार सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुनः इसी स्थान पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, राज्य आंदोलनकारी आनंद सिंह असगोला, आनंद सिंह चिमयाल, राजेंद्र जोशी, पुष्पा जोशी, रेनू भट्ट, अनूप पांडे, कमला पांडे, कविता नेगी, बीजी यादव, विक्रम ज्याला, संदीप कुमार, सत्यदेव सिंह, राहुल सिंह, कन्हैया लाल, भास्कर पांडे, वरुण कुमार, ठाकुर सिंह बिष्ट, अरुण मालाकार, जयप्रकाश सिंह, मोहित सरकार, जयप्रकाश मंडल, सुक्खा सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement