Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

अनहद ग्रुप के एमडी रोहित हुडिया  के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 43 यूनिट रक्त संग्रहित

गदरपुर खबर। अनहद ग्रुप इंडस्ट्रीज के एमडी रोहित हुड़िया के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा गदरपुर के सहयोग से अनहद ग्रुप इंडस्ट्रीज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 43 महादानियों ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।

अनहद ग्रुप के एमडी रोहित हुडिया  के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 43 यूनिट रक्त संग्रहित

शिविर में शहीद उधम सिंह मेमोरियल रक्त कोष रुद्रपुर के एलटी प्रशांत कुमार एवं उनकी टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। इस रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा रक्तदान जीवनदान है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती और 24 घंटे के भीतर शरीर में रक्त की पूर्ति हो जाती है।
अनहद ग्रुप इंडस्ट्रीज के एमडी राहित हुड़िया ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है और उनका परिवार सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है।
इस अवसर पर डिप्पल आहूजा, विशाल रस्तोगी, एचआर नरेश, रिंकू राय, अरुण बठला, डॉ. बलवंत सिंह, अमन बत्रा, डॉ. विनीत अरोड़ा, चरणजीत कुमार, शेखर, साहब सिंह, अमन, दीपा, संगीता, सरदार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कृष्णा वार्ता परिवार की ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं 🎂🎂🎂🎂🎂🎁🎁🎁🎁🎁🎁🎁

Advertisement
Advertisement