Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था अनहद ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अनहद ग्रुप के एमडी लवली हुड़िया के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

लवली हुड़िया के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

  शिविर का शुभारंभ अनहद ग्रुप के एमडी राहुल हुड़िया (जुगनू),प्लांट हेड नरेश अरोरा एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ विप्रजीत विश्वास (सोनू) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सम्मानित लोगो ने एमडी लवली हुड़िया के उज्ज्वल भविष्य स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हुए रक्तदान किया।

  • लवली हुड़िया के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्तदान शिविर में काशीपुर एल डी भट्ट ब्लड बैंक के डॉक्टर टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।इतना ही नही लवली हुड़िया को क्षेत्र के सामाजिक राजनैतिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा भी सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों शुभकामनाएं दी गई। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे द्वारा सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से लवली हुड़िया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।साथ ही जय भवानी जागरण मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ छाबड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्षा अंजु भुड्डी, डिम्पल आहूजा, गौरव मदान, विशाल रस्तौगी, अभिमन्यु ढींगरा सहित सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाए दी।   

   इस दौरान रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

   इस दौरान राहुल हुड़िया, अमन बत्रा, विजय छाबड़ा, मोहित बठला, नरेश अरोरा, शिव शर्मा, मनीष टम्टा, बृजेश गुप्ता, नंदू, पवन, धीरज, सुरेश, सोनू राजपूत, विशाल सिंह, योगेश, शगुन बत्रा, शीतल,शेखर, बिशन, गुड्डू गुप्ता, विशाल सैनी, अंजली, लखविंदर सिंह, राजकुमार, किशन सहित डॉ टीम में डॉ अक्षिता अग्रवाल, डॉ हतेष्म,किशोर भंडारी सतीश ठाकुर, लवकुश, प्रभाकर सिंह, लोकेश, राहुल, प्रशांत रावत,कपिल सागर, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ सोनू विश्वास, दीपंकर मंडल, विकास सरकार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 

Advertisement
Advertisement