Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भाजपा किसान मोर्चा ने नरेश हुंडिया को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

भाजपा किसान मोर्चा ने नरेश हुंडिया को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

गदरपुर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में नरेश हुंडिया को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
किसान मोर्चा से जुड़े नेताओं ने कहा कि नरेश हुंडिया लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जो पूरे किसान समाज के लिए भी गर्व की बात है।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि नरेश हुंडिया के प्रदेश महामंत्री बनने से किसान मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की आवाज को मजबूती के साथ सरकार और संगठन तक पहुंचाया जा सकेगा। इस मौके पर सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए भरोसा जताया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

कृष्णा वार्ता परिवार की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement