Spread the love

मुक्तिधाम में लगाए पौधे, प्राथमिक विद्यालय कुलवंत नगर को भी वितरित किए पौधे

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। परिषद के सदस्यों ने मुक्तिधाम गदरपुर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर परिषद ने प्राथमिक विद्यालय कुलवंत नगर में भी पौधों का वितरण कर वृक्षारोपण अभियान को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
परिषद के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। सचिव डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू) ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया, जबकि कोषाध्यक्ष सागर गाबा ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में डॉ. अरविन्द धवन, डॉ. अजय श्रीवास्तव, विनोद चुग, बंटी छाबड़ा, डॉ. विनीत अरोरा सहित भारत विकास परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!