


डायल-112 की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज कर नमूने जांच के लिए भेजे
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर पुलिस एक्शन मोड में, फरार आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे
कोतवाल का दावा— टीमों का गठन, जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा

गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने डायल-112 की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 85 किलोग्राम संदिग्ध गोवंशीय मांस और चार पैर बरामद किए हैं। पुलिस ने वाहन को सीज कर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करतारपुर रोड से तेज रफ्तार में आ रही सिल्वर रंग की सेंट्रो कार को डायल-112 टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर काशीपुर रोड होते हुए दिनेशपुर रोड की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो ग्राम मुकंदपुर मार्ग के सामने काशीपुर रोड पर कार लावारिस हालत में मिली। बताया गया कि वाहन का एक्सल टूट जाने के कारण चालक कार छोड़कर खेतों और पानी भरे क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गया।
सूचना पर उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे दो प्लास्टिक के कट्टों से लगभग 85 किलोग्राम संदिग्ध गोवंशीय मांस तथा चार गोवंशीय पैर बरामद हुए। पशु चिकित्सक डॉ. रवि खुल्वे ने प्राथमिक जांच में मांस को प्रथम दृष्टया गोवंशीय बताया। इसके बाद नमूने लेकर उन्हें सील कर जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच जारी है।
