


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी गई जानका
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गूलरभोज खबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार गूलरभोज रेलवे स्टेशन पर साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम रेलवे स्टेशन मास्टर एवं एओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दौरान नींबू, अमरूद, आम, कटहल, जामुन तथा अन्य छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन और गर्मी से राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में आमजन को साइबर अपराध, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, विशेष लोक अदालत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नालसा टोल फ्री नंबर 15100 और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके अलावा बाल विवाह रोकथाम, प्लास्टिक प्रतिबंध, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों की देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) कुंवर सिंह, संगीता सरदार, इल्मा बी एवं रामपाल ने विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सहायिकाओं सहित लगभग 90 लोगों ने सहभागिता की।
