


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)
गदरपुर खबर रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर ने जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, परिषदीय एवं निजी विद्यालयों (नर्सरी से कक्षा 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद की नदियों, नालों और बरसाती जलधाराओं का जलस्तर बढ़ने तथा संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए छात्रहित एवं बाल्यहित में यह निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
