Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गुलरभोज। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री अरविंद पांडे द्वारा कैंप कार्यालय पर सिख समाज के सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के साथ बैठककर 18 दिसंबर को होने वाले सिख सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया। यहां आपको बता दे कि 18 दिसम्बर को रुद्रपुर में युवा सिख सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमे प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार के तमाम दिग्गज इस सिख सम्मेलन में पहुचेंगे। विशाल सिख सम्मेलन के लिये सिख समाज को एक जुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने अपील की है। साथ ही जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जोरदार जयघोष से युवाओं में ऊर्जा का संचार किया। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने सिख समाज के द्वारा देश पर आई हर विप्पति के समय दिए गए बलिदान ओर सिख समाज के द्वारा देश को कोरोना काल से लेकर हर विपदा के समय देश का साथ देने वाले सिख समाज के विशेष कार्यो को याद करते हुए सिख सम्मेलन में पहुचने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

 उन्होंने कहा कि सिख सम्मेलन में 300 से अधिक वाहनों के जाने की व्यवस्था की गई है जिससे सिख समाज का हर व्यक्ति कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर पहुंच सकेगा।

   इस दौरान सोनू, सुरजीत सिंह, राकेश भुड्डी, चंकित हुडिया, जरनेल सिंह, मक्खन सिंह, करतार सिंह, जोगा सिंह, देवेन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, साधा सिंह, बलदेव सिंह, पाला सिंह, कर्म सिंह, बसंत सिंह, मिट्ठू सिंह,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement