Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर के आदेश, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं अपराध के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण में संदिग्धों की चेकिंग व उनके विरुद्ध करवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.12.2023 की सायं को डोंगपुरी पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिलशाद हुसैन पुत्र खलील अहमद निवासी डोंगपूरी, थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर की तलाशी ली गई तो इसके पास से 01 अदद चाकू नाजायज बरामद किया गया।

   अभियुक्त से अवैध चाकू बरामद होने पर इसके जुर्म से अवगत करते हुए समय 17.55 बजे हिरासत पुलिस लेकर गिरफ्तार किया गया बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर पर FIR NO 297/2023 धारा 4/25 आर्म एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । 

  पुलिस टीम में भुवन चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष गदरपुर, उ0 नि0  पूरण सिंह तोमर, कानि0 764  बलवंत सिंह मौजूद रहे।

Advertisement