(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता आकाश कोचर को भाजपा संगठन ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर गदरपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
पार्टी संगठन के प्रति लंबे समय से सक्रियता, लगन और समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने आकाश कोचर को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन से युवा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर आकाश कोचर ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ता उनकी प्राथमिकता हैं। पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करना उनका संकल्प है।
आकाश कोचर को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








