Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में भारतीय सेना के शहीद जवानों की छठवीं पुण्यतिथि पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी रामलीला मैदान स्थित डीके पार्क में पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

     इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, मार्गदर्शक मदन बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारतीय सेना के जवानों की बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है इसलिए भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने तक का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है इसलिए भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता इसीलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है।

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

इसी क्रम में पर्यावरण प्रेमी मदन बिष्ट ने पुलवामा के शहीदों के नाम से पौधे वितरण कर लोगों से शहीदों के नाम पर पौधारोपण करने का आग्रह किया।

इस दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक मदन बिष्ट, प्रीती आर्या, समाजसेवी तरुण सक्सेना, सचिन गुप्ता, हेमन्त कुमार साहू, आशीष मेहरोत्रा, राशि जैन, जया जोशी, योगिता बनोला, सुमन वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, मनीष पंत, धर्मेंद्र साहू, दीपा रावत, रेखा बलूनी, कुसुम बोरा, प्रियंका देवल, मन्ना परगई, दीपा नेगी, खुशी नागर, श्रुति तिवारी, श्याम भारती, नन्दकिशोर आर्या, संजू राजपूत, अरविंद कुमार, निखिल साहू, संदीप यादव, महेश साहू, रमेश आर्या, चन्दन आर्या, सूरज मिस्त्री, रोहतास प्रजापति, दीपक कुमार, जानकी कश्यप, अमित गोस्वामी, जवाहर लाल महेश्वरी, दलजीत सैनी, मोनू कुमार, रोहित भण्डारी, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।