Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

किच्छा (संवाद सूत्र)। विधायक तिलकराज बेहड़ का सोमवार को स्मार्ट मीटर के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ग्राम शंकर फार्म में स्मार्ट मीटर लगाने गई ऊर्जा निगम से अधिकृत कंपनी की टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उससे छीनकर कई स्मार्ट मीटर सड़क पर पटक कर तोड़ दिए। बेहड़ के तेवर देख टीम मौके से चली गई। बेहड़ ने चेतावनी दी कि यदि जबरन किसी उपभोक्ता के घर स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो यही अंजाम होगा। कहा कि वह जनता के लिए मुकदमे झेलने को भी तैयार हैं। सोमवार को टीम ग्राम शंकर फार्म में उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने गई थी। इसका ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि टीम ने उपभोक्ताओं पर मुकदमा कायम करने की धमकी देते हुए मीटर लगाने की कार्यवाही शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विधायक तिलकराज बेहड़ को दी। सूचना मिलते ही विधायक बेहड़ कांग्रेसियों के साथ शंकर फार्म पहुंच गए और टीम पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पेटियों में रखे आधा दर्जन स्मार्ट मीटर निकालकर सड़क पर पटक कर तोड़ने शुरू कर दिए। इससे टीम में हड़कंप मच गया। इस दौरान बेहड़ ने टीम के कर्मियों को पकड़ लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई।  चेतावनी देते हुए कर्मियों को छोड़ दिया। बेहड़ के तेवर देख टीम के सदस्यों ने मौके से निकलने में ही अपनी भलाई समझी। इसके बाद वह बगैर स्मार्ट मीटर लगाए वापस आ गए।

    इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ओम प्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी आदि मौजूद रहे।

Advertisement