Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। मटकोटा-गदरपुर मुख्य मार्ग दो वर्षों से खस्ताहाल में तब्दील हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से जिला मुख्यालय व सिडकुल को आने-जाने वाले कर्मचारीयों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही आए दिन दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सड़क पुनर्निर्माण को लेकर कांग्रेसियों व क्षेत्र के लोगों ने धरना दिया। दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर पेचरिपेयरिंग का कार्य कुछ स्थानों पर ही किया है।

    शनिवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह नयाल के नेतृत्व में कालीनगर में मतकोटा-गदरपुर मार्ग के पुनर्निर्माण को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि आए दिन दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ने से शासन-प्रशासन व स्थानीय विधायक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।

 उन्होंने कहा कि मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए शासन द्वारा बजट मंजूर हो गया है। जिसका प्रचार प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर कह रहे हैं। लेकिन धरातल पर मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरने के बाद शासन- प्रशासन पुनर्निर्माण कार्य एक माह के अंदर शुरू नहीं करता है तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

 कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व मार्ग पर जो कहीं-कहीं पेचरिपेयरिंग का कार्य किया है वह मानक के अनुरूप नहीं किया गया। विभाग ने खानापूर्ति कर कहीं-कहीं गड्ढो को भरकर पेचरिपेयरिंग का कार्य करते हुए इतिश्री कर दिया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुमिन्तर भुल्लर ने कहा कि खस्ताहाल मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की मार्ग दुर्घटना में मौत हुई है। शासन को मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देना चाहिए। जिससे परिजन अपने परिवार का भरण- पोषण कर सके।

 संचालन नगराध्यक्ष नारायण हालदार व रमेश बैरागी ने किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहित चौहान उर्फ़ कमांडो, प्रेमानंद महाजन, पूर्व दर्जा मंत्री प्रेम सिंह, कांग्रेस नेत्री रेखा रावत, कुंवर सिंह सकतपुरिया, जगन्नाथ सरकार, प्रमीत राहा, कंचन मंडल, चंचल सिंह देऊपा, चंद्रमणि देवराड़ी, शंकर सिंह नगरकोटी, ललित खोलिया, मनोज आर्या, लक्ष्मी राय, मंगल ढाली, आशुतोष राय, कृष्ण पद विश्वास, डॉ सुमिरन पांडे आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement