Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओ ने किया मिष्ठान वितरण

(रिपोर्ट -सागर धमीजा)

गदरपुर। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। रविवार को बीजेपी जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मेन बाजार एकत्रित हुए। तीनों राज्यों में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह व चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस अवसर पर भाजपाईयों ने एक दूसरे को जीत की बधाई देते हुए ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया, साथ साथ मिठाइयां बांटी व भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओ ने किया मिष्ठान वितरण

   इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण देश में संचालित सर्वांगीण एवं सर्वस्पर्शी विकास योजनाओं पर मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने विश्वास की मुहर लगाई है।

   वही नगर अध्यक्ष सुरेश खुराना ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते तीनों राज्यों में भाजपा ने भारी-भरकम जीत दर्ज की है। आने वाले लोकसभा में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण देश में संचालित सर्वांगीण एवं सर्वस्पर्शी विकास योजनाओं पर मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने विश्वास की मुहर लगाई है।

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओ ने किया मिष्ठान वितरण

    इस मौके पर सुरेश खुराना, सुभाष गुंबर, अनिल जेटली, परमजीत सिंह, अभिषेक, संजय चौधरी, अशोक छाबड़ा, कविंद्र सैनी, परवीन जल्होत्रा, रवि पाल, समन मुंजाल, अमन कुमार, हरीश रहलन, वकुल अरोरा, अमित सेतिया, बंटी गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।