Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नैनीताल। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी चर्चा में हैं। विश्व कप प्रतियोगिता में मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन के बल पर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। वहीं उन्होंने कार एक्सीडेंट के बाद युवक की जान भी बचाई है। इसकी जानकारी खुद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया है और लिखा है कि मैं किसी की जान बचाकर बहुत खुश हूं।

   तेज गेंदबाज शमी ने लिखा, ‘वह बहुत भाग्यशाली है, भगवान ने उसे दूसरा जीवन दिया। उनकी कार मेरे सामने नैनीताल के पास पहाड़ी वाली सड़क से नीचे गिर गई। हमने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।’ हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं

   बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शनिवार को सरोवरनगरी नैनीताल पहुंचे। उन्होंने नौकायन किया और कुछ देर रहने के बाद वापस लौट गये। मिली जानकारी के अनुसार शम्मी एक निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही अपनी चचेरी बहन और भतीजी को लेने के लिये पर्यटक नगरी आये थे। स्कूल प्रबंधन ने शमी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मोहम्मद शमी को स्कूल में देखकर स्कूल की छात्रा हतप्रभ रह गयीं। छात्राओं ने मोहम्मद शमी के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। इस दौरान शमी ने मीडिया से दूरी बनाये रखी। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।