Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। रुद्रपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उपवास रखकर जिला अस्पताल गेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को अगर अस्पताल प्रशासन ने घर नहीं भेजा होता तो चार लोगों की मौत नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि एंबुलेंस को कई फोन करने के बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement

     वहां पहुंचे पीएमएस से ठुकराल की नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ने हाथ जोड़कर कहा कि व्यवस्था सुधार दीजिए पीएमएस साहब। पीएमएस ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए इंटरनल कमेटी गठित की गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीएमएस के आश्वासन पर ठुकराल ने धरना खत्म किया। धरने को देखते हुए वहां भारी फोर्स तैनात रही। वहां पर संजय ठुकराल, जगदीश सुखीजा, अंकित चंद्रा, आकाश बटला, फुदीना साहनी, राज कोली, ललित बिष्ट, मनोज कुमार, हिम्मत राम कोली सहित अनेक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement