Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। किच्छा के लालपुर में फिटनेस सेंटर पर वाहनों की फिटनेस की निर्भरता खत्म करने और सरकारी सिस्टम में व्यवस्था शुरू होने पर ट्रांसपोर्टरों ने जुलूस निकाला। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया और इसी व्यवस्था को बरकरार रखने की मांग की। फिटनेस सेंटरों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने रुद्रपुर में एआरटीओ कार्यालय का घेराव किया।

Advertisement
Advertisement

   कहा कि फिटनेस सेंटर में ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न होता है। उनसे जबरन वसूली के साथ ही बदसलूकी की घटनाएं होती हैं। इसके चलते हल्द्वानी का फिटनेस सेंटर बंद हो चुका है।

     ऊधम सिंह नगर ट्रांसपोर्टर्स संघर्ष समिति के संयोजक हरीश पनेरु के नेतृत्व में एकत्र ट्रांसपोर्टरों ने फिटनेस सेंटरों की मनमानी, अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि ट्रांसपोर्टरों के विरोध के बाद रुद्रपुर और हल्द्वानी के फिटनेस सेंटर की जांच होने तक विभागीय तौर पर फिटनेस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा है कि रुद्रपुर और हल्द्वानी में और फिटनेस सेंटर खोले जाने चाहिए, ताकि मनमानी न हो सके। ट्रांसपोर्टर के आंदोलन को रुद्रपुर टैक्सी यूनियन ने भी समर्थन दिया।

Advertisement
Advertisement