Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। ग्राम सूरजपुर निवासी वरिष्ठ व्यापारी श्री चिमन लाल चुग जी का कल शाम को आकस्मिक निधन हो गया, दुख की घड़ी में भी सामाजिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूज्यनीय पिता जी श्री चिमन लाल चुग जी की इच्छानुसार पुत्र संजीव चुग एवम दामाद पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया ने नेत्रदान हेतु क्षेत्र की नेत्रदानी संस्था *सोचो डिफरेंट संस्था* संपर्क कर सी एल गुप्ता आई बैंक के माध्यम से नेत्रदान करवाए गए। पूज्यनीय बाऊ जी बहुत ही धार्मिक थे इस दुनिया से जाने के बाद भी बाऊ जी के नेत्रदान से किन्ही दो लोगों के जीवन में रोशनी आएगी इस महान पुनीत कार्य के लिए चूघ परिवार को नगर के विभिन्न संगठनों जिनमे व्यापार मंडल गदरपुर, व्यापार मंडल, सोचो डिफरेंट संस्था,भारत विकास परिषद,पंजाबी महासभा,जय भवानी जागरण मंडल,जियो जिंदगी संस्था आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवम उपस्थित सर्व समाज के लोगों ने चुग परिवार के समर्पण की भूरी भूरी सराहना की।

कृष्ण वार्ता परिवार की ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement