Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के नगर के गुलरभोज रोड मार्ग स्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया के कार्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार नारे लगाते हुए पुष्प मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर व Smriti chinh  देकर भव्य स्वागत किया गया।

गदरपुर आगमन पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का जोरदार स्वागत

  स्वागत के दौरान राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आगामी मिशन 2024 में भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पांचों सीट भाजपा की होने वाली है। उन्होंने कहा भाजपा के युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देशों में सरकार की जनकल्याणकारी योजना जन जन तक पहुँचाकर प्रदेश को समृद्ध एवं विकास शील बनाया जा रहा है जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। उन्होंने मिशन 2024 में भाजपा की प्रचंड जीत होने की बात कही। वही भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया ने नरेश बंसल के पहुचने पर आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया।

   इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा, मण्डल अध्यक्ष सुरेश खुराना, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया, अनिल जेटली, चिमन लाल हुड़िया, परमजीत सिंह पम्मा, जसवीर चीमा, गुलशन शर्मा, मनोज शर्मा, राकेश भुड्डी बन्टी, राजेश गुम्बर मिन्नी, हरीश रहलन, अरविंद पाल, अनिल जेटली विपिन कुमार, निपुण गगनेजा, अशोक छाबड़ा, छगनलाल, मूलचंद, वरयाम चंद, मनोज चौहान, विजय गाबा, प्रवीन गाबा, हन्नी हुड़िया, हरीश सेतिया, मनोज कक्कड़, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अरोरा, गीता हुड़िया, आशा हुड़िया सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Advertisement