Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। थाना ट्रांजिट कैंप एवं आवास विकास पुलिस चौकी संयुक्त टीम ने ऑटो लिफ्टर गिरोह की धरपकड़ करते हुए आठ चोरी की बाइकों के साथ तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

    सोमवार को खुलासा करते हुए एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके, सीओ सदर निहारिका तोमर व थानाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से थाना ट्रांजिट कैंप इलाके से बाइक चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए ट्रांजिट कैंप के दरोगा ललित चौधरी और आवास विकास चौकी प्रभारी अरविंद बहुगुणा की संयुक्त टीम बनाई गई थी। 26 मई की शाम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो बाइक पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

   पूछताछ में तीनों के पास चोरी की दो बाइक मिली। जब पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम ग्राम फिरमा शाहाबाद शाहजहांपुर यूपी व हाल पता गोल मढैया ट्रांजिट कैंप निवासी आकाश सिंह, तालीम गंज दातागंज बदायूं यूपी व हाल पता गोल मडैया निवासी विकास चौहान और ग्राम मूसेपुर जयसिंह थाना बरखेड़ा पीलीभीत व वर्तमान पत्ता जनपथ रोड ट्रांजिट कैंप निवासी क्षितिज कुमार बताया। इस दौरान आरोपियों ने झाड़ियों में छिपाई गई छह और चोरी की बाइक बरामद करवाई। जांच में पता चला कि बरामद बाइकों में से दो रुद्रपुर, दो ट्रांजिट कैंप, दो बरेली व दो अन्य स्थान से चुराई गई थी। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Advertisement
Advertisement