Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

जोशीमठ (संवाद सूत्र)। श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं व यात्रियों का ध्यान भटका कर टप्पेबाजी की घटनाएं कारित कर सामान चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गोण्डा गिरोह के 08 सदस्यों को चमोली पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल व डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। बदरीनाथ धाम में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण टप्पेबाजी की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्क है।   

     बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि पुलिस को धाम में टप्पेबाज गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस जवानों ने सादे कपड़ों में तप्तकुंड के पास गश्त की और टप्पेबाज गिरोह के आठ सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दलीप कुमार ;35द्ध निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज, मुरली ;28 ग्राम पनकसीया थाना मोतीगंज, भगवान दीन ;31द्ध ग्राम छजवा थाना मोतीगंज, ध्रुवनारायण ;46द्ध ग्राम वेनपुर थाना मनकापुर, चिंतामणी ;47 ग्राम बेलीपुर थाना मनकापुर, जैकी ;20 ग्राम बेलीपुर, थान मनकापुर, देवकीनंदन ;40द्ध ग्राम मल्लिपुर थाना मनकापुर और धर्मेंद्र 28 ग्राम जिगना बाजार थाना मनकापुर, सभी जिला गौंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गैंग के सरगना दलीप व मुरली हैं। वे देश के अलग-अलग जगह के धार्मिक स्थलों पर गिरोह बनाकर पहुंचते हैं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों के पर्स, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। चोरी का सामान आपस में बांटकर अपने गांव चले जाते हैं। पूछताछ में गिरफ्रतार अभियुत्तफों द्वारा बताया गया कि वे सभी गोण्डा ;उत्तर प्रदेशद्ध के रहने वाले है । गैंग को मुख्य रूप से दलीप और मुरली ही चलाते है सभी लोग देश के अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक यात्राओं के शुरू होने पर गिरोह बनाकर उत्तफ स्थानों पर पहुँच जाते है और फिर आस-पास की धर्मशालाओं या अन्य जगहों पर कमरे किराए पर लेकर रहने लगते हैं। इस दौरान सभी लोग व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर घूमते रहते हैं,वही मौका देखकर स्नान करने अथवा दर्शन करने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं का ध्यान भटका कर उनके द्वारा घाट किनारे रखे गए पैसे, मोबाइल फोन, घड़ियां व अन्य कीमती सामान को चोरी कर लेते हैं। चोरी किये गए सामान को एकत्रित करने के बाद उसे आपस में बांट कर अपने अपने गांव वापस चले जाते हैं। बरामदगी में पर्स रंग काला जिसमे 5000 रु0 व आधार कार्ड , प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर कुल 1,00,000 रु0 जो विभिन्न पीडित/श्रद्धालुओं के पर्स से टप्पेबाजी के दौरान बरामद, एन्ड्राइड मोबाइल व 50,000 रु0 सील सर्वे मोहर, प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर 06 पर्स जो विभिन्न पीडित/श्रद्धालुओं से टप्पेबाजी के दौरान बरामद, प्लास्टिक के डिब्बे में बद्रीनाथ धाम में आये विभिन्न श्रद्धालुओ के 06 एन्ड्राइड मोबाइल जो गोण्डा गैंग के सदस्यों द्वारा तप्त कुण्ड से टप्पेबाजी में चोरी किए गए ।उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन करने के लिए पहुँच रहे हैं। काफी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम यात्रा में आने के दृष्टिगत इस दौरान टप्पेबाजी गिरोहो के भी सक्रिय होने की संभावना रहती है,जो कि चार धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं/यात्रियों के घाट पर स्नान करते समय उनका ध्यान भटका कर सामान चोरी कर लेते हैं। इस तरह की अपराधी घटनाओं के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम में नियुत्तफ समस्त अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा व टप्पेबाजी जैसी घटनाओं में लिप्त गिरोह पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही के आदेश दिए गए 

Advertisement
Advertisement