Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। गदरपुर के ग्राम चुनपुरी निवासी गुरदीप सिंह का बेटा कुलविंदर सिंह (24) ग्राम मोहनपुर नंबर एक में स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से चेसिस वाहन चलाता था। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र गया था और वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुलविंदर की मौत का कंपनी से जवाब नहीं मिलने पर परिजन भड़क गए।

    सोमवार देर रात परिजन कुलविंदर सिंह के शव को लेकर मोहनपुर नंबर एक स्थित कंपनी के यार्ड में पहुंचे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कई समय बाद एसओ नंदन सिंह रावत पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने परिजनों से कुलविंदर का अंतिम संस्कार करने की अपील की।

   इस पर परिजन कंपनी के अधिकारियों पर कार्रवाई, परिजनों को मुआवजा और मामले की जांच करने की जिद पर अड़ गए। इस बीच एसओ गदरपुर जसवीर सिंह चौहान भी पहुंचे। उन्होंने नियम अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मंगलवार को कुलविंदर सिंह का ग्राम चुनपुरी के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

Advertisement