Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

देहरादून (संवाद सूत्र)। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजना ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। चुनाव के प्रचार-प्रसार में पार्टियां जुट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में जल्द ही पीएम मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं।

    उत्तराखंड में तीन स्थानों पर उनकी चुनावी रैली प्रस्तावित है। भाजपा प्रधानमंत्री की उत्तराखंड में तीन रैलियां आयोजित करने की योजना बना रही है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तराखंड भाजपा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तिथि व स्थान कि जल्द घोषणा करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की जो तीन रैलियां उत्तराखंड में होनी हैं उनमें से दो रैलियां गढ़वाल मंडल में होंगी। जबकि एक कुमाऊं मंडल में हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रधानमंत्री की रैली हरिद्वार, उधमसिंहनगर व श्रीनगर में करा सकती है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।