Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी के चुनाव में वरिष्ठ महिला पत्रकार सुदेश आर्या जिलाध्यक्ष और मुकेश कुमार सूर्या निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हुए है। 

एनयूजे की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, सुदेश आर्या जिलाध्यक्ष और मुकेश कुमार सूर्या निर्विरोध महासचिव नियुक्त

   यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट के निर्देशन और चुनाव अधिकारी चौ. महेश सिंह की अध्यक्षता में शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित महासभा की बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई. जिलाध्यक्ष पद के लिए सुनील शर्मा द्वारा अपनी दावेदारी छोड़ने पर सुदेश आर्या का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. जबकि महासचिव पद पर एक ही नामांकन होने से मुकेश कुमार सूर्या को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में श्री गणेश भट्ट एवं रेखा नेगी उपाध्यक्ष, सूर्या सिंह राणा तथा नवीन कश्यप सचिव, धीरेन्द्र रावत एवं संजय अग्रवाल संगनमंत्री, प्रभाष भटनागर तथा नवीन पांडे प्रचार मंत्री एवं विनोद चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. चौ. महेश सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. इसके अतिरिक्त दस कार्यकारिणी सदय भी बनाये गये हैं. इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने उनके कार्यकाल में हुये विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सहयोग लिए सभी को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुदेश आर्या ने यूनियन के वार्षिक कलेंडर के अनुसार संगठनात्मक कार्य करने और पत्रकारों हित के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया. महासचिव मुकेश कुमार सूर्या ने कहा कि वे संगठन हित में सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।

    इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि निर्वाचित सदस्यों के लिए जरूरी है कि संगठन को समय देने, संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने, तथा पत्रकार हित में कार्य करने के लिए उन्हें हर समय तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि अनुशासित तथा व्यक्तिगत हित, लोभ-लालच से दूर रहने वाले स्वच्छ छवि के लोग समाजहित में कार्य करेंगे तो संगठन के साथ हम भी आगे बढ़ेंगे. 

    इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में सुदेश आर्या, गणेश भट्ट, रेखा नेगी, मुकेश कुमार सूर्या, सूर्या सिंह राणा, नवीन कश्यप, विनोद चौहान, संजय अग्रवाल, धीरेन्द्र रावत, प्रभाष भटनागर, नवीन चन्द्र पाण्डेय, अकरम फारूकी, सहित प्रदेश सचिव हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य धनसिंह बिष्ट, सुनील शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, विक्रम सिंह सिद्धू, अश्वनी धीमान, विनोद सिंह चौहान, अकरम फारूक, हिमांशु भट्ट, बालकृष्ण शर्मा आदि अनेक लोग उपस्थित रहे.

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।