Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखण्ड)

गदरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को शांति तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन जुट गया है। मंगलवार को थाना क्षेत्र गदरपुर में आईटीबीपी व स्थानीय पुलिस ने साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला।

    इस दौरान जवानों ने स्थानीय लोगों को अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया।

    एसओ भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में शाम को आईटीबीपी व स्थानीय पुलिस बल द्वारा कस्बा मे फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है।

   साथ लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शांति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी। 

   इस मौके पर एसओ भुवन चन्द्र जोशी, एसआई कपिल कांबोज, एसआई असरफ अली, मुखविंदर सिंह, भूपेंद्र कुमार, बसंत कुमार सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।