Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर । राजकीय महाविद्यालय गदरपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन रेड रोज पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है। शिविर के तृतीय दिवस मे नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर विकासखंड गदरपुर की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीशा चावला व पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुस्कान चावला को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। शिविर मे राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम प्रभारी डॉ अर्चना वर्मा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

    शिविर कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में सुश्री तनीशा चावला ने राजकीय महाविद्यालय की सभी स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास,महत्व एवं उद्देश्य से अवगत कराते हुये कहा कि एनएसएस की स्थापना 24 सितंबर 1969 मे तत्कालीन शिक्षा मंत्री डॉ राव द्वारा 37 विश्वविद्यालय, 40000 छात्र-छात्राओं के साथ की गई। साथ ही सभी स्वयंसेवियों को मतदान के लिए भी जागरूक किया गया। मुस्कान चावला ने व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार रखते हुवे उपस्थित स्वयंसेवियों को कहा कि आत्मविश्वास व्यक्तित्व विकास की कुंजी है और खुद को लगातार शिक्षित करने और नई चीजों को आजमाने से आप सीखेंगे कि आप बदलाव करने के लिए और विकास के लिए सक्षम है।Advertiser’s के दौरान सभी स्वयंसेवियों ने व्यक्तित्व विकास पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों में काफी उत्साह रहा।

Advertisement
Advertisement