Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखण्ड)

भाजपा कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, लवली हुड़िया सैकड़ो के साथ भाजपा में शामिल

गदरपुर। नगर के विशाल अनाज मंडी में मिशन 2024 लोकसभा चुनाव के मध्यनजर विधानसभा गदरपुर के भाजपा कार्यालय का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे द्वारा फीता काटकर किया गया। फीता काटने से पूर्व कार्यालय में हवन पूजन कर भाजपा की जीत को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

भाजपा कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, लवली हुड़िया सैकड़ो के साथ भाजपा में शामिल

   कार्यालय के भव्य शुभारम्भ में संबोधन करते हुए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लेकर उपस्थित जनता को जागरूक किया वही सीएए के कानून को समस्त देश वासियों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत लवली हुड़िया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

    क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने कहा लवली हुड़िया युवाओं के प्रेरणास्त्रोत एवं समाज को नयी दिशा दिखाने वाला एक ऐसा व्यक्तित्व है जिसकी सराहना में शब्द कम पड़ जाए।उन्होंने लवली हुड़िया ओर उनके साथ आये दर्जनों समर्थकों को पुष्पमाला पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

भाजपा कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, लवली हुड़िया सैकड़ो के साथ भाजपा में शामिल

    इस दौरान लवली हुड़िया ने भाजपा में शामिल होते हुए जय श्री राम के जोरदार जयघोष किया। उन्होंने कहा क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय के मधुर व्यवहार और उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।साथ ही उन्होंने कहा वह प्रभु राम के चरणों के सेवक है और प्रभु के मंदिर बनने के बाद से ही भाजपा में सदस्यता ग्रहण करना चाहते थे लेकिन सुनहरे अवसर का इंतजार कर रहे थे।आज उन्हें क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का पारिवारिक सदस्य बनने का अवसर प्राप्त हुआ है जिसके लिए वह क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का तहे दिल से साधु बात करते हैं एवं प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी एवं समस्त भाजपा परिवार का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करते हैं।

भाजपा कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, लवली हुड़िया सैकड़ो के साथ भाजपा में शामिल

    लवली हुड़िया के साथ मुख्य रूप से डिम्पल आहूजा,विशाल रस्तोगी,गौरव मदान, जुगनू हुड़िया, अंकित मुंजाल,सुखदेव ढींगरा, बलदेव ढींगरा, वासु ढींगरा, कन्हैया ढींगरा, रोहित पोपली, रॉबिन फुटेला, अमन ठुकराल, धीरज गुलाटी, रवि गाबा, साजन प्रीत, परविंदर सिंह, अशोक गण्डा,राजू छाबड़ा, देशराज, धीरज गण्डा,वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा ,बृजेश गुप्ता ,नरेश अरोड़ा, सोनू सिंह, शगुन बत्रा ,विशाल, शेखर बहुगुणा, आयुष, बबली बिष्ट,टोनी सक्सेना, जीवन कुमार, दीपक कुमार, परमजीत, चिरंजीव सहित काफी संख्या में लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया,चंकित हुड़िया,रजत हुड़िया,अंजु भुड्डी ,राकेश भुड्डी,अतुल पांडेय सहित तमाम वरिष्ठ भाजपाइयों ने लवली हुड़िया को बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अनिल जेटली द्वारा किया गया।इस दौरान कविता गुप्ता,अंकित हुड़िया,कमलेन्द्र जिम्वाल,सुभाष गुम्बर, पंकज सेतिया,जोगेंद्र ठाकुर,अतुल पाण्डेय, तरुण दुबे,नरेश हुड़िया,मनविंदर पांडेय,राजवाला,पूनम ग्रोवर,खीमानंद जोशी,रविन्दर बजाज,अनिल शर्मा,संतोष गुप्ता,सूरजभान गुप्ता, हरलोक सिंह नामधारी,अशोक हुड़िया,बंटी भुड्डी,विजय मण्डल, अनादिरंजन मण्डल, सीमा सरकार,पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्डी,हनुमत भुड्डी,रितिक गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।

Advertisement
Advertisement