मानकों के अनुसार आठ डॉक्टर होने चाहिए, मौके पर मिले केवल दो; गंदगी, बदहाल उपकरण और सैनिटाइजर तक का अभाव देख भड़कीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

CHC को खुद वेंटिलेटर की जरूरत! मरीजों को स्वस्थ करने के बजाय बीमार कर रही व्यवस्थाएं : शिल्पी अरोरा की

गदरपुर खबर। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय प्रवक्ता शिल्पी अरोरा नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने मंगलवार को मीडिया कर्मियों के साथ गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपलब्धता और मेडिकल उपकरणों की स्थिति को लेकर कई खामियां सामने आईं। व्यवस्थाओं को देखकर शिल्पी अरोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गदरपुर का CHC खुद वेंटिलेटर पर है। मरीजों को स्वस्थ करने की जिम्मेदारी निभाने वाला अस्पताल अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के चलते मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

शिल्पी अरोरा ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार अस्पताल में कम से कम आठ डॉक्टर होने चाहिए, जबकि निरीक्षण के दौरान केवल दो डॉक्टर ही मौजूद मिले। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि बाल रोग विशेषज्ञ को अस्पताल का इंचार्ज बनाया गया है और यहां पूर्णकालिक चिकित्सा प्रभारी की व्यवस्था नहीं है। उनका कहना था कि डॉक्टरों की कमी का सीधा असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
20 हजार वर्ग फीट के अस्पताल में स्पताल की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 20 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में फैले अस्पताल की सफाई के लिए केवल एक पूर्णकालिक और एक अंशकालिक कर्मचारी तैनात हैं। परिसर में जगह-जगह मिट्टी, धूल और गंदगी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, लेकिन यहां बुनियादी सफाई व्यवस्था ही पर्याप्त नहीं है।
सैनिटाइजर और स्पिरिट तक उपलब्ध नहीं
निरीक्षण के दौरान सैनिटाइजर और स्पिरिट जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया। शिल्पी अरोरा ने कहा कि डॉक्टर एक मरीज को देखने के बाद दूसरे कृष्ण माता गदरपुर उत्तराखंडमरीज का परीक्षण करते हैं, ऐसे में हाथों की स्वच्छता और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सामग्री का होना बेहद आवश्यक है। इंजेक्शन लगाने के बाद सफाई के लिए भी जरूरी सामग्री उपलब्ध होनी च केएक्स-रे कक्ष की स्थिति पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उनके अनुसार, मरीजों के लिए साफ गाउन उपलब्ध नहीं था, जबकि वहां खून से सना और गंदा गाउन मिला। स्ट्रेचर पर मिट्टी जमी हुई थी और उस पर झाड़ू रखी हुई थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की गरिमा और स्वच्छता का ध्यान रखना प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लाखों के उपकरण पड़े निष्क्रिय, टे
शिल्पी अरोरा ने कहा कि अस्पताल में कई मेडिकल उपकरण मौजूद हैं, लेकिन टेक्नीशियन की कमी के चलते उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। सरकारी धन से खरीदे गए उपकरण मरीजों को सुविधा देने के बजाय निष्क्रिय पड़े हैं। रखरखाव नहीं होने के कारण उनके खराब होने और जंग लगने की स्थिति भी सामने आ रही है।
उन्होंने उत्तराखंड में पांच इंजन की सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और चेयरमैन तक की मौजूदगी के बावजूद गदरपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ऐसी स्थिति चिंताजनक है।
तत्काल सुधार की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो खुद चलाएंगी सफाई अभियान
शिल्पी अरोरा ने मांग की कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, पूर्णकालिक चिकित्सा प्रभारी तैनात किया जाए, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए तथा सैनिटाइजर, स्पिरिट और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही सभी वार्डों में नियमित सफाई, निष्क्रिय मेडिकल उपकरणों को टेक्नीशियन की तैनाती के साथ चालू कराने और अस्पताल की नियमित निगरानी कर जवाबदेही तय करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया तो वह अपनी टीम के साथ स्वयं अस्पताल पहुंचकर सफाई अभियान चलाएंगी और सैनिटाइजर व स्पिरिट जैसी आवश्यक सामग्री दान करेंगी।
अंत में उन्होंने कहा कि गदरपुर की जनता को केवल भाषल्ण और विकास के दावे नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए। मरीजों को अस्पताल में उचित इलाज, स्वच्छता और जरूरी चिकित्सा संसाधन मिलने चाहिए, न कि अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़े।









