बोले– राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय, नगर निगम की टीम और सफाई मित्रों के प्रयासों को सराहा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में रुद्रपुर नगर निगम द्वारा हिमालयी सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों के बीच प्रथम स्थान हासिल करने और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने महापौर विकास शर्मा को पत्र भेजकर इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सांसद अजय भट्ट ने अपने बधाई संदेश में कहा कि रुद्रपुर नगर निगम का स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे शहर के लिए गर्व और गौरव की बात है। विशेष रूप से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना रुद्रपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व, समर्पण और कार्यशैली के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों तथा शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और बेहतर नगर प्रबंधन के माध्यम से रुद्रपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सांसद ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और विकसित समाज की नींव है। रुद्रपुर नगर निगम की यह उपलब्धि दर्शाती है कि बेहतर कार्ययोजना, जनसहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी से शहर को नई पहचान दिलाई जा सकती है।
अजय भट्ट ने विश्वास जताया कि महापौर विकास शर्मा भविष्य में भी इसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए महापौर सहित नगर निगम की पूरी टीम और समस्त नगरवासियों को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।









