(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

गदरपुर रुद्रपुर खबर। श्रीराम पार्क में नगर निगम की ओर से आयोजित स्वदेशी दीपावली मेले में शनिवार शाम भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम के नारों से मेला परिसर गूंज उठा।

जिलाधिकारी ने महापौर विकास शर्मा के साथ मेले का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मिट्टी के दीये खरीदकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया और पान की दुकान पर पान का स्वाद भी चखा। डीएम ने मेले की भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को बेहतर मंच प्रदान करते हैं। महापौर विकास शर्मा ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रुद्रपुर को उत्तराखंड का नंबर वन शहर बनाने के प्रयास जारी हैं। इस दौरान धीरेन्द्र मिश्रा, राजेश जग्गा, पवन गावा, गौरव जुयाल, पवन राणा, सौरभ अग्रवाल और रमेश कालड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।












