सिलाई, कंप्यूटर व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से महिलाओं को मिलेगा हुनर और रोजगार का अवसर
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
=99173 22413

गदरपुर खबर। ग्राम खेमपुर में एकल उत्थान फाउंडेशन संस्था का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था का उद्देश्य समाज की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के अवसर उपलब्ध कराना है।

संस्था के माध्यम से महिलाओं को सिलाई सेंटर, कंप्यूटर सेंटर, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सहित विभिन्न प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन प्रशिक्षणों के जरिए महिलाएं अपने हुनर को निखारकर रोजगार प्राप्त कर सकेंगी तथा अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगी।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड के नरेश हुड़िया ने दीप प्रज्वलित कर संस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्था की इस पहल को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राकेश सिंह, ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह, राजेश कुमार, संचालनकर्ता हिमांशु, कंचन सिंह, नवाब अल्वी सहित संस्था से जुड़े कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
व्ययकार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।











