गदरपुर पुलिस ने चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की बरामद, आरोपी को न्यायालय में किया पेश
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
संपादक सुरेंद्र चावला

गदरपुर खबर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुकंदपुर नारायणपुर निवासी इसरार अली पुत्र फय्याज अली ने 30 अक्टूबर 2026 को कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर बताया कि उनकी काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK06BR-8818 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 333/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने 30 अक्टूबर को सुमित उर्फ राका पुत्र रामपाल निवासी लगड़ाभोज, कोतवाली गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, हेड कांस्टेबल पूरन आर्या एवं कांस्टेबल कुन्दन सिंह शामिल रहे।










