Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला, बाजार क्षेत्र में चालान न काटने पर बनी सहमति

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

 

 

1004776_cropped.webp

गदरपुर खबर रुद्रपुर। मुख्य बाजार स्थित काशीपुर बाईपास रोड पर गुरु नानक स्कूल के सामने ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापारियों के हेलमेट न पहनने पर चालान काटे जाने को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ट्रैफिक पुलिस के राम सिंह रावत द्वारा की गई चालानी कार्रवाई का मौके पर मौजूद व्यापारियों ने विरोध जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

व्यापारियों का कहना था कि पूर्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा व्यापारियों की मांग पर भरोसा दिलाया गया था कि मुख्य बाजार, काशीपुर बाईपास रोड, अग्रसेन चौक और सिविल लाइन क्षेत्र में हेलमेट के चालान नहीं काटे जाएंगे। इसके बावजूद व्यापारियों के चालान काटे जाने से उनमें नाराजगी बढ़ गई।

मामले की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ‌ और राजकुमार सिकरी  ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट से फोन पर वार्ता कर व्यापारियों और ग्राहकों की समस्या तथा उनकी नाराजगी से अवगत कराया।

जुनेजा ने कहा कि मुख्य बाजार, काशीपुर बाईपास रोड, सिविल लाइन एवं आदर्श कॉलोनी बाजार क्षेत्र में आते हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में व्यापारियों के प्रतिष्ठान और गोदाम होने के कारण उन्हें दिनभर कई बार आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में यदि बाजार क्षेत्र में ग्राहकों के चालान काटे जाएंगे तो ग्राहक बाजार की ओर आने से कतराएंगे, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा।

 

वार्ता के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट ने भी व्यापारियों की समस्या पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में मुख्य बाजार, काशीपुर बाईपास रोड, सिविल लाइन एवं आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में हेलमेट के चालान नहीं काटे जाएंगे।

 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद व्यापारियों का आक्रोश शांत हुआ और मामला समाप्त हो गया।

Advertisement
Advertisement