(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70 372 60 222)
रामलीला के भव्य मंचन में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए विधायक, मंच के सौंदर्यीकरण के लिए रामलीला कमेटी ने जताया आभार

गदरपुर खबररुद्रपुर। रुद्रपुर बस स्टैंड के समीप आयोजित शहर की प्राचीन एवं प्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आयोजित भव्य मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में श्री रामलीला कमेटी श्री राम नाटक क्लब के पदाधिकारियों ने विधायक शिव अरोरा का अंगवस्त्र एवं राम दरबार भेंट कर स्वागत किया। कमेटी ने पिछले वर्ष विधायक निधि से रामलीला के मुख्य मंच का सौंदर्यीकरण कराए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि मंच के सौंदर्यीकरण से रामलीला की भव्यता बढ़ी है और श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण में भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर की प्राचीन रामलीला शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग है। यह आयोजन हमारी परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
विधायक ने कहा कि वह प्रतिवर्ष रामलीला देखने आते हैं। कलाकारों द्वारा रामायण के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों से जोड़ता है। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी परंपरा को निरंतर बनाए रखना सराहनीय कार्य है।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ रामलीला के भव्य मंचन का आनंद लिया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में सुशील गाबा, नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर, समाजसेवी राजकुमार खनिजो, राजीव चावला, विजय विर्मानी, सचिन मुंजाल, राजेश कामरा, उमेश पासरिचा, मनीष गगनेजा, संजीव कुमार, रामकिशन कनोजिया, हरीश अरोरा, वैभव ग्रोवर, मनोज मदान, सुनील यादव, मनोज मित्तल, राजेश अरोरा, विक्की घई, सुन्नी पासवान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।








