(krishna varta gadarpur uttarakhand)
गदरपुर। सांसद अजय भट्ट के गदरपुर पहुंचने पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सुखीजा ने गदरपुर बाईपास पर प्रकाश व्यवस्था, गूलरभोज से अमृतसर के लिए प्रतिदिन ट्रेन संचालन और सकैनिया क्षेत्र में जलभराव की समस्या सांसद के समक्ष रखीं। उन्होंने बाईपास पर जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बाईपास पर लाइट लगाने की स्वीकृति की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अमृतसर रेल सेवा के संबंध में संबंधित विभाग से बातचीत की जा रही है। सकैनिया में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्र में आपात चिकित्सा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा संबंधी जानकारी भी साझा की।
इस दौरान नारायण शाह, काबल सिंह, ज्योति ग्रोवर, प्रीत ग्रोवर, सतीश चुघ, मनोज कुमार मिंटू, संजय चौधरी, सुरेश कंबोज, राजेश डाबर, सुरेश खुराना, राजेश कुमार मिन्नी, परमजीत सिंह पम्मा, कपिल गंडा, सुरेंद्र नामधारी, सागर गंडा, अनिल जेटली, अजय बठला, डॉ. सोनू विश्वास, अरविंद कुमार और आकाश कोचर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे








