Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(kriahna varta gadarpur uttarakhand)

रुद्रपुर। किच्छा नगरपालिका चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत रिटर्निंग ऑफिसर और लोक सूचना अधिकारी से मंडी समिति परिसर स्थित स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की है। आरटीआई आवेदन में कहा गया है कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्ट्रांग रूम को सील किया गया था। रिटर्निंग ऑफिसर ने निर्देश दिए थे कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उनके मतदान अभिकर्ता ही स्ट्रांग रूम के पास मौजूद रहेंगे। ठुकराल ने अन्य निकाय में अपनाई गई प्रक्रिया का हवाला देते हुए किच्छा में हुई सीलिंग प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग मांगी है।

Advertisement

आरोप लगाया है कि 22 सितम्बर की रात करीब 10:25 से 11:15 बजे के बीच कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह और उनके मतदान अभिकर्ता को स्ट्रांग रूम के बाहर कर दिया गया। इसके बाद अन्य प्रत्याशियों को बुलाकर स्ट्रांग रूम बंद और सील कराने का उल्लेख किया गया है। ठुकराल ने स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की संबंधित अवधि की फुटेज मांगी है। उन्होंने आवेदन के साथ 10 रुपये का शुल्क भी जमा किया है।

Advertisement
Advertisement