Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(krishna varta gadarpur uttarakhand)

रुद्रपुर। उत्तराखंड में मौसम को लेकर अगले दो दिन सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए #जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ऊधम सिंह नगर जिले की सभी तहसीलों के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे बसे आबादी क्षेत्रों और विद्यालयों पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिले की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थान या पक्के भवन में ही रहें। इस दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और अनावश्यक यात्रा न करें।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के नामित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement