(Krishna varta gadarpur uttarakhand)
किच्छा। राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान कोतवाल रवि कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी डा. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में कुल 9 पदों के लिए 19 नामांकन प्रपत्र विक्रय हुए थे। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए आमिर और मो. फरजान, उपाध्यक्ष छात्रा के लिए पायल गोस्वामी, सचिव के लिए हिमानी वर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए शबा और माही, संकाय प्रतिनिधि के लिए आरती, संयुक्त सचिव संगीता, सांस्कृतिक सचिव के लिए अनिशा असवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि विश्व विद्यालय प्रतिनिधि और छात्र उपाध्यक्ष पद पर कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।








