
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। वार्ड नंबर एक करतारपुर रोड स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित रामलीला का पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों और क्षेत्रवासियों को रामलीला के आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ती है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की श्रीमती ज्योति चुघ, भाजपा नेत्री रिंकी हितकारी, डॉ. गणपति विश्वास, आकाश कोचर, गर्वित अरोड़ा, रवि कश्यप, राहुल, नरेश समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धर्म, संस्कृति, संस्कार और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैं।






