
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर देहरादून। प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून तथा मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर नियुक्त किया गया है।
उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून, हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल तथा शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह अनुपा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर, अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी तथा राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेना नायक 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल तथा अभय प्रताप सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।






