(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से सप्तम श्री श्याम संकीर्तन के उपलक्ष्य में 10 सितंबर को भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। निशान यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार से प्रारंभ होकर पुरानी अनाज मंडी होते हुए गूलरभोज पहुंची और वापस पुरानी अनाज मंडी में संपन्न हुई।


यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्याम प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु बाबा श्याम के निशान लेकर भक्ति में लीन नजर आए। यात्रा के समापन के बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके उपरांत श्याम प्रेमियों के लिए लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री श्याम मित्र मंडल ने निशान यात्रा में शामिल सभी श्याम प्रेमियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मंडल की ओर से आयोजन को सफल बनाने में विजय अनेजा, देव चौधरी, सचिन बत्रा, शोभित हुड़िया, महक चौधरी, योगेश छाबड़ा, कुनाल ग्रोवर, रजत गाबा, रोहित सुदामा, सन्नी गाबा, अंकुश अनेजा, केशव गुम्बर, संदीप बत्रा, समन मुंजाल, नितिन मुंजाल, निकुल मुंजाल, बृजेश गुप्ता, कपिल चंद्रा, मोहित अग्रवाल, रोहित कम्बोज, दीपक खेड़ा, संजीव कुमार, नीतीश कश्यप, गोल्डी गाबा, विक्की मुरादिया, नरेश पसरीचा, विवेक गर्ग, वंश गाबा, यश कालरा, चिराग अनेजा, अंकित गगनेजा, गौरव तेजवानी, गुंजन सखीजा विनोद भुसरी मुनि भूसरी, राजेश बजाज सागर गंन्डा रवि सचदेवा अक्षित बेहड़, साहिल नारंग, सार्थक सुखीजा एवं जीतू गंगवार सहित अनेक श्याम प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।






