Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गूलरभोज रोड पर रोककर मारपीट और जबरन ले जाने का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413 )

गदरपुर खबर। गूलरभोज रोड पर एक युवक के साथ कथित मारपीट और जबरन ले जाने के मामले में कोतवाली गदरपुर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने मारपीट, रुपये छीनने तथा दुराचार का भी आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि जांच, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
पुलिस को दी गई तहरीर में करतारपुर रोड निवासी दानिश ने बताया कि उसका भाई रिसालत 15 अगस्त की शाम कार से गूलरभोज डैम की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे एक महिला और उसका 12 वर्षीय पुत्र मिला। महिला द्वारा गूलरभोज डैम जाने की बात कहने पर रिसालत उन्हें कार से गूलरभोज पार्किंग तक छोड़ने गया। इसके बाद वह गदरपुर लौट रहा था।
तहरीर के अनुसार, गूलरभोज रोड पर पीछे से आई एक कार में सवार युवकों ने रिसालत को रोक लिया। आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उसे जबरन कार में बैठाकर दिनेशपुर रोड स्थित छह नंबर के पास नगर पंचायत के कूड़ा गोदाम ले जाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वहां भी उसके साथ मारपीट की गई और करीब आठ से दस हजार रुपये छीन लिए गए।
तहरीर में युवक के साथ दुराचार का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी। शिकायत के अनुसार बाद में युवक को दिनेशपुर ले जाया गया, जहां भी उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर दिनेशपुर पुलिस ने मामला गदरपुर क्षेत्र का बताते हुए गदरपुर कोतवाली जाने को कहा। दानिश की तहरीर पर कोतवाली गदरपुर पुलिस ने रवि कश्यप, पंकज, विज्ञान मंडल और सौरव कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 127(2), 140(4), 309(4), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement