Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रेलवे स्टेशन गूलरभोज में नालसा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम, 66 लोगों ने लिया लाभ

गूलरभोज खबर गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की माननीय सचिव के निर्देशानुसार सोमवार को रेलवे स्टेशन गूलरभोज में नालसा योजना के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन मास्टर जय प्रकाश मीना ने की।
कार्यक्रम में “नालसा अदृश्य, पिछड़े एवं प्रभावित लोगों की क्षमता एवं लचीलेपन का समर्थन योजना-2025” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई।
इस अवसर पर पीएलवी मीना, कुमारी दीपा, इल्मा बी, कुंवर सिंह एवं रामपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 66 लाभार्थियों ने भाग लेकर विधिक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
तहसील गदरपुर की टीम संख्या 09 एवं 10 द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें न्याय तक सरल पहुंच उपलब्ध कराना रहा।

Advertisement
Advertisement