Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर गैंगरेप कांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर खबर रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण का तेजी से खुलासा करते हुए फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गैंगरेप जैसी गंभीर घटना के बाद एसएसपी अजय गणपति ने मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। उनके निर्देशन में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश, सुरागरसी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी रणनीति के तहत घटना के कुछ ही समय बाद तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
सोमवार देर रात चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। घेराबंदी किए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में गुरबाज उर्फ मानु (23) निवासी गदरपुर, जोगा सिंह (24) तथा रविंदर (19) निवासी जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। उनके कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ के बाद एसएसपी अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित विवेचना कर आरोपियों के विरुद्ध मजबूत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि ऊधम सिंह नगर पुलिस गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। मामले की विवेचना जारी है।

Advertisement
Advertisement