Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर भारतीय बजरंग दल ने कराया 51वां हनुमान चालीसा पाठ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड,)

(9917322413)

गदरपुर। भारतीय बजरंग दल गदरपुर के तत्वावधान में 51वें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों, मंदिर समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं सनातन समाज के लोगों ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

गदरपुर भारतीय बजरंग दल ने कराया 51वां हनुमान चालीसा पाठ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र कश्यप ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संतजनों, सुख शांति नगर माता जी, बाई जी, श्री राजन पंडित जी, महंतों, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, मंदिर समितियों, पुजारियों, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबरश्रीमती अंजू भूद्दी, राकेश भूद्दी, परमजीत  रमन छाबड़ा तथा समस्त सनातन समाज का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मार्गदर्शक सुबोध शर्मा एवं चेतन चौधरी, नगर अध्यक्ष सचिन बठला, नगर उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, नगर महामंत्री दीपक शर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुभाष बाधवा, जिला विधिक प्रकोष्ठ प्रमुख शिव शंकर चावला, जिला महामंत्री विक्रम सैनी सहित भारतीय बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न

Advertisement
Advertisement